पिंकसिटी प्रेस क्लब चुनाव: मुकेश मीणा अध्यक्ष, मुकेश चौधरी महासचिव, विकास शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित
जयपुर, 30 मार्च। पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी 2024-25 के लिए मुकेश मीणा अध्यक्ष और मुकेश चौधरी महासचिव निर्वाचित हुए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा को 410, रूपेश टिंकर को 189, अभय जोशी को 163, डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ को 138 और अमरदीप शर्मा को 101 मत मिले है। महासचिव पद पर मुकेश चौधरी को 295, राजकुमार शर्मा जकड़ी 287, योगेन्द्र शर्मा पंचौली को 210, और रामेन्द्र सोलंकी को 187 मत मिले है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ. मोनिका शर्मा और परमेश्वर प्रसाद शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए है। इस पद पर डॉ. मोनिका शर्मा को 520 और परमेश्वर प्रसाद शर्मा को 448 मत मिले है। उन्होनें बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर विकास शर्मा ने 302 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस पद पर अनिल त्रिवेदी को 299, नमोनारायण शर्मा को 234 और देवेन्द्र सिंह को 138 मत मिले है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शेखावत ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों पर मणिमाला शर्मा, ओमवीर भार्गव, दिनेश कुमार सैनी, दीपक सैनी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनिता शर्मा, निखलेश शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, उमंग माथुर, विकास आर्य निर्वाचित घोषित किए गए है।
अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार मीणा ने 410 मतों के साथ निर्णायक जीत दर्ज की और विजयी घोषित हुए। अन्य प्रत्याशियों में रूपेश कुमार टिंकर को 189, डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ “बिल्लू बन्ना” को 138, अमरदीप शर्मा को 101 और अभय जोशी को 163 मत प्राप्त हुए।
महासचिव पद के लिए हुए मुकाबले में मुकेश चौधरी ने 295 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार शर्मा "जकड़ी" को 287 वोट मिले। योगेन्द्र शर्मा "पंचौली” को 210 तथा रामेन्द्र सोलंकी को 188 मत मिले।
दो उपाध्यक्ष पदों के लिए मोनिका शर्मा ने सर्वाधिक 520 मतों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि परमेश्वर प्रसाद शर्मा ने 448 मतों के साथ दूसरा उपाध्यक्ष पद हासिल किया। तीसरे स्थान पर पुष्पेन्द्र सिंह राजावत रहे जिन्हें 433 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर विकास शर्मा ने 302 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। अन्य प्रत्याशियों में अनिल त्रिवेदी को 299, नमोनारायण अवस्थी को 234 और देवेन्द्र सिंह को 138 वोट प्राप्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए चयनित 10 विजयी प्रत्याशी निम्नलिखित हैं:
- मणिमाला शर्मा – 448 मत – विजयी
- ओमवीर भार्गव – 419 मत – विजयी
- दिनेश कुमार सैनी "डी.के." – 373 मत – विजयी
- दीपक सैनी – 371 मत – विजयी
- ज्ञानेन्द्र मिश्रा – 354 मत – विजयी
- अनिता शर्मा – 353 मत – विजयी
- निखलेश शर्मा – 324 मत – विजयी
- शालिनी श्रीवास्तव – 316 मत – विजयी
- उमंग माथुर – 304 मत – विजयी
- विकास आर्य – 299 मत – विजयी
- लोकेन्द्र सिंह – 291 मत
- दिनेश सिंह तोमर – 284 मत
- मतीष पारीक – 276 मत
- डॉ. शाहनवाज अली – 221 मत
- गणेश यादव – 218 मत
- संतोष कृष्ण शर्मा – 202 मत
- संजय गौतम – 191 मत
- बनवारी लाल उपाध्याय – 164 मत
- संजीव गुप्ता – 131 मत
- विजय कुमार जाजरा – 119 मत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका अनिल शेखावत ने निभाई। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई। विजयी प्रत्याशियों को प्रेस क्लब के सदस्यों और सहयोगियों ने बधाई दी।
Post a Comment